Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तैलिक साहू समाज के कुल देवता की पूजा शुरू, निकाली शोभायात्रा

Giridih : तैलिक साहू समाज के कुल देवता नायक बाबा की पूजा शुरू है. इस अवसर पर 9 फरवरी को जिला तैलिक साहू समाज के तत्वाधान में तैलिक तरुण संघ और साहू विकास समिति पचंबा की ओर से शोभायात्रा निकाली गई. 13 फरवरी को समारोह का समापन होगा. शोभायात्रा साहू धर्मशाला पेठियाटांड़ से प्रारंभ होकर पचंबा शहर का भ्रमण करते हुए पूजन स्थल पहुंची. विभिन्न मुहल्लों से शोभायात्रा गुजरने के दौरान रास्ते में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. शोभायात्रा में साहू समाज के एक हजार से अधिक पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल हुए. समाज के जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने बताया कि हमारे कुलदेवता नायक बाबा का पूजन भक्तिमय वातावरण में शुरू है. समारोह 13 फरवरी तक चलेगा. अंतिम दिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि साहू समाज श्रद्धा भाव से नायक बाबा का पूजन कर रहा है. नायक बाबा से विनती है कि गिरिडीह वासियों को खुश रखें. समारोह के आयोजन में संजय कुमार साहू, चंदन साव, अमित साव, गोपाल साहू, अरविंद साहू, कृष्णा प्रसाद साहू, बाल गोविंद साहू, धर्म प्रकाश, शालिनी गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता समेत समाज के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=548840&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शिविर में 96 दिव्यांगों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही