Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आसमान से बरपा कहर- वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक महिला झुलसी

Giridih : जिले में 17 मार्च को तेज आंधी के साथ बारिश होने व वज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला बुरी तरह झुलस गई. पहली घटना पचंबा थाना क्षेत्र के हंडाडीह गांव के बढ़ईटोला की है. वज्रपात गिरने से भौजाई की मौत हो गई तथा ननद बुरी तरह झुलस गई. मृतका का नाम चेतलाल राणा की पत्नी गुड़िया देवी है. गुड़िया देवी रिश्ते में पत्रिका देवी की भौजाई लगती थी. पत्रिका देवी शादी समारोह में भाग लेने अपने मायके आई थी. दोनों ननद-भौजाई नहाने के लिए पास के तालाब गई थी. उसी समय तेजी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. वज्रपात गिरने से गुड़िया देवी की मौत हो गई. झुलसी अवस्था में पत्रिका देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी वज्रपात की घटना देवरी थाना क्षेत्र के कांटीदिघी गांव में घटी. घर के बाहर 48 वर्षीय रामचंद्र यादव अपने 5 वर्षीय पोती सोनाक्षी के साथ खेल रहे थे. तभी वज्रपात गिर पड़ा. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पोती सुरक्षित बच गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=582104&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : पति-पत्नी के बीच विवाद, मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट, सात घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही