Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अच्छे चरित्र के निर्माण में योग की भूमिका महत्वपूर्ण : श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा

Giridih : प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में पच्चीस दिनों से चल रहे एरोबिक एक्सरसाइज व योग शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गिरिडीह नगर निगम के उपमहापौर प्रकाश सेठ ने कहा कि प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के बाद गिरिडीह में योग शुरु करने वाला प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल ही पहला विद्यालय है. उन्होंने शिक्षकों में छात्रों के प्रति सेवा और समर्पण भाव की भी सराहना की. [caption id="attachment_564198" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/AEROBICK-PRAKASH-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> समापन समारोह में पहुंचे उपमहापौर प्रकाश सेठ[/caption] स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि भारत के लिए दुनिया का नेतृत्व करने का समय अब आ गया है. यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है. छात्रों में अच्छे चरित्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसे लेकर संकल्प और मिशन के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाना होगा. उन्होंने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में लीलावती वर्मा, पूर्णिमा महतो, मेनका, गुंजन पाठक, विवेक कुमार, पिंटू कुमार, जयवंती हेंब्रम, परमजीत कौर, राजलक्ष्मी कुमारी आदि की सराहनीय भूमिका रही. यह">https://lagatar.in/pirtand-tribals-celebrated-baha-festival-on-parasnath-mountain/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पहाड़ पर आदिवासियों ने मनाया बाहा पर्व [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही