Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चंदौरी सकरी नदी में बाईक सहित गिरा युवक, घायल

Advertisement
Advertisement
ससुराल से लौटने के क्रम में पुल पर असंतुलित हो गई थी बाइक
Tisari(Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी सकरी नदी के पुल पर 26 जुलाई की शाम एक बाइक सवार असंतुलित होकर बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरा. इस हादसे में बाईक सवार को गंभीर चोटें आई हैं. युवक की पहचान तिसरी के रतनगडुरा निवासी संजय भुला के पुत्र पिंटू भुला के रूप में की गई है. घटना के बाद लोगों की मदद से घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहां डॉक्टर जैनेंद्र ने उसका प्राथमिक उपचार कर गिरिडीह रेफर कर दिया. बताया जाता है कि पिंटू भुला नैयाडीह स्थित अपने ससुराल से लौट रहा था। इसी क्रम में चंदौरी-तिसरी मुख्य मार्ग स्थित सकरी नदी पुल पर असंतुलित होकर बाईक सहित पुल से नीचे जा गिरा. फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=712105&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पुलिस की पहल से टला दो पक्षों का टकराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही