Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : करंट से जख्मी युवक का सीएचसी में नहीं हुआ इलाज, मौत

Advertisement
Advertisement

पिरटांड़ की घटना, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

Pirtand (Giridih) : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के खपयबेड़ा गांव में 18 सितंबर सोमवार की देर रात करंट लगने से एक युवक संजय राय (28 वर्ष) की मौत हो गई. हरितालिका तीज पर्व पर रात में साउंड बॉक्स बजाने के क्रम में वह बिजली के तार के संपर्क में आ कर गंभीर रूप से घायल हो गया था. ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरटांड ले जाया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टर व कर्मियों के गायब रहने से युवक का इलाज नहीं हो सका और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों व ग्रमीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ भी की. इधर, सीएचसी प्रबंधन ने असप्ताल में बवाल व तोड़फोड़ करने में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पीरटांड़ थाना में प्राथमिक दर्ज कराई है. थाना प्रभारी ने कहा कि उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-rotary-club-gave-sewing-machines-to-needy-women/">बोकारो

: रोटरी क्लब ने जरूरतमंद महिलाओं को दी सिलाई मशीन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही