Search

 
 
 

गिरिडीह : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

 
Giridih : जिले के सभी तेरह प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन 13 अक्टूबर को किया गया. डीसी के निर्देश पर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. शिविरि में किसान क्रेडिट कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, ई श्रम पोर्टल, लगान रसीद, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, नरेगा कार्ड, पशुधन योजना, राशनकार्ड, म्यूटेशन से संबंधित कागजात ग्रामीणों से लिए गए. ग्रामीणों को सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई.

बेंगाबाद में शिविर का आयोजन

[caption id="attachment_443894" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/karyakaram-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> शिविर में आवेदन दे रहे ग्रामीण[/caption] बेंगाबाद प्रखंड के मुख्यालय पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत बीडीओ मो. कयूम अंसारी, सीओ केके मरांडी, प्रखंड प्रमुख मीना देवी, उप प्रमुख शब्बा अंजुम, मुखिया प्रभा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. बीडीओ ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी होना जरूरी है. उन्होंने ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए कागजात संबंधित स्टॉल पर जमा देने की अपील की. शिविर में परित्यक्ता पेंशन योजना से संबंधित एक मामले सामने आए. कागजात जांच में सही पाए जाने पर एक हजार रुपए प्रतिमाह लाभुक को दिया जाएगा. मौके पर शिवपूजन राम, सुनील यादव, विजय सिंह, प्रवीण राम, दशरथ प्रसाद सिंह, सुरेंद्र लाल समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=443897&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने शहर के दर्जनों छठ घाटों का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही