Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शादी की पहली सालगिरह पर युवक ने की आत्महत्या

Giridih : जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत हेंब्रोडीह गांव निवासी एक युवक ने अपनी शादी की पहली सालगिरह पर आत्महत्या कर ली. शादी की पहली सालगिरह पर जहां पारिवारिक सदस्य खुशियां मनाते वहां मातम छाया है. मृतक का नाम प्रयाग यादव का 24 वर्षीय पुत्र नरेश यादव है. 12 मई की मध्य रात्रि घर के बाहर छज्जे में लगी कड़ी से उसका शव झूलता नजर आया. 13 मई को शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आए मृतक के चचेरे भाई उमेश यादव ने बताया कि 12 मई की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए. चाचा प्रयाग यादव हर दिन सोने से पूर्व कमरे में जाकर देखते हैं कि घर के सभी बच्चे सो रहे हैं कि नहीं. अन्य दिनों की तरह घटना की रात भी वह  कमरे में बच्चों को देखने गए. नरेश यादव के कमरे में जाने पर वह नहीं दिखा. खोजबीन करने पर घर के बाहर छज्जे में लगी कड़ी से झूलता उसका शव नजर आया. तत्काल परिजन शव को नीचे उतार कर स्थानीय नर्सिंग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर धनवार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

6 दिन पूर्व पत्नी ने पुत्र को दिया जन्म

मृतक की पत्नी ने 6 दिन पूर्व कोड़ाडीह के एक नर्सिंग होम में सिजेरियन ऑपरेशन से एक पुत्र को जन्म दिया. अभी भी पत्नी नर्सिंग होम में भर्ती है. पति के आत्महत्या की खबर उसे नहीं दी गई है. पुत्र के जन्म और शादी की सालगिरह पर खुशियां दोहरी होती वहां मातम छाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक आत्महत्या के वजह का पता नहीं चल पाया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635154&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही