Search

 
 
 

गिरिडीह : फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

 
Tisri (Giridih) : तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में 20 मार्च की रात 30 वर्षीय सुजीत कुमार नामक एक युवक ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के माता-पिता कोलकाता में रहते हैं. पिता प्रकाश साव ने बताया कि उनकी पुत्र वधु कुछ दिन पूर्व अपनी एक बच्ची को लेकर मायके चली गई. उसके जाने के बाद उसका पुत्र सुजीत घर में अकेले रहने लगा. 20 मार्च की रात उन्हें पुत्र के आत्महत्या की खबर मिली. मृतक के दो बच्चे भी हैं. तिसरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=585005&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : प्रसव कराने आई महिला की मौत, नवजात सुरक्षित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही