Search

 
 
 

गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला

 
Giridih : जिला युवा कांग्रेस ने 27 जुलाई को भगत सिंह चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के साथ हुए पुलिसिया बर्बरता पर विरोध जताया. कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ईडी का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है. कई दौर की पूछताछ के बाद भी किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं आ पाया. फिर भी लगातार कांग्रेस नेताओं को परेशान कर केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष को देश से खत्म करना चाहती है. देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार देश को गुमराह कर रही है. मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव यश सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी बिलाल अहमद, सतीश केडिया, महमूद अली खान, सुदामा राम, अमित सिंह, सद्दाम हुसैन, राज किशोर सिंह, हारून रशीद सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371037&action=edit">यह

भी पढ़ें :गिरिडीह : डीसी ने कहा, जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा केसीसी कैम्प [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही