Search

 
 
 

गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया

 
Giridih : युवा कांग्रेस ने 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया. कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध टावर चौक पर पकौड़ा तलकर और सब्जियां बेचकर किया. कार्यक्रम की अगुवाई युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने की. मौके पर अली ने कहा कि वर्ष 2014 में बीजेपी ने बेरोजगारी को मुद्दा बनाकर देश की सत्ता पर काबिज हुई. हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी के शासन काल में युवा रोजगार को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. नरेंद्र मोदी सरकार आठ वर्षों से शासन में है. रोजगार नहीं मिलने से युवा हताश व निराश हैं. रोजगार को लेकर बीजेपी के वादे जुमलेबाजी साबित हुई.   मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शशी शर्मा, यस सिन्हा, शकील अहमद, बंटी अली, पुरुषोत्तम चौधरी, बिलाल अहमद, अहमद रजा नूरी, शाहनवाज कुरैशी, गोपाल कुमार, संदीप पांडेय, अभिषेक सिंह, एहसान अंसारी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=421792&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मध्यस्थता स्पेशल ड्राइव में 35 मामलों का निष्पादन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही