Search

 
 
 

गिरिडीह : युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

 
Giridih : युवा कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई. युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. हसनैन समेत कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही देश का भला हो सकता है. हर भारतीयों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर बेहतर भारत का निर्माण संभव है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सतीश केडिया ने कहा कि 2 अकटूबर को देश गांधी जी की जयंती मना रहा है. कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर देश में एकता व शांति स्थापित की कोशिश में लगे हैं. श्रद्धांजलि देने वालों में यस सिन्हा, सद्दाम हुसैन, बिलाल, विक्की दास, रोहित सिन्हा समेत युवा कांग्रेस के अन्य सदस्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=436400&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : दुर्गापूजा पर बलि को लेकर साप्ताहिक हाट में 40 हजार तक में बिके बकरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही