Search

 
 
 

गिरिडीह : युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत

 
Giridih : 4 जनवरी की रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतक का नाम अरगाघाट निवासी निरंजन सिंह के पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है. 4 जनवरी की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने अरगाघाट पुल के पास एक युवक का लावारिस शव देखा. पुलिस तत्काल शव को लेकर सदर अस्पताल गई. घर नहीं पहुंचने पर युवक की तलाश परिजन कर रहे थे. युवक के पास मोबाइल नहीं था, इस वजह से परिजन संपर्क नहीं कर पाए. इसी बीच एक युवक की लाश पाए जाने की खबर पाकर परिजन दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे. बेटे की लाश देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे. युवक अरगाघाट में ही अग्रवाल प्लाई में काम करता था. 4 जनवरी को उसे वेतन मिली थी, जो गायब थी. नगर पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर मारपीट के निशान नहीं है. मौत कैसे हुई यह रहस्यमय है? सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=518122&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जिला परिषद् की सामान्य बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही