Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Giridih : बगोदर थाना क्षेत्र के नोओडीह वाराघाट निवासी 23 वर्षीय युवक अनिल यादव की संदिग्ध परिस्थति में मौत 3 अप्रैल को हो गई. परिजनों को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. मृतक का नाम दीपचंद यादव का पुत्र अनिल यादव है. वह मजदूरी करता था. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए मृतक का चचेरा भाई राजेश कुमार यादव के अनुसार 3 अप्रैल की सुबह वह काम की तलाश में घर से निकला था. देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. 4 अप्रैल की सुबह किसी ग्रामीण ने व्हाट्सएप में अज्ञात लाश की तस्वीर डाली. परिजनों ने तस्वीर देखकर उसकी पहचान की. सड़क से दो किलोमीटर दूर जमुनिया नदी के किनारे उसकी लाश पड़ी थी. सिर व चेहरे पर चोट के निशान है, इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. बगोदर थाना पुलिस का कहना है कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=597806&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बोलेरो ड्राइवर को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही