Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, 14 मार्च को होनी थी शादी

जिले के भंडारों गांव निवासी विक्रम वर्मा (25 वर्षीय) की मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना रेम्बा रेलवे स्टेशन के समीप मधुपुर–कोडरमा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई. हादसा इतना भयावह था कि युवक का धड़ और सिर अलग हो गया.
 

Giridih :   जिले के भंडारों गांव निवासी विक्रम वर्मा (25 वर्षीय) की मंगलवार देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना रेम्बा रेलवे स्टेशन के समीप मधुपुर–कोडरमा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हुई. हादसा इतना भयावह था कि युवक का धड़ और सिर अलग हो गया. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले विक्रम ने अपने चचेरे भाई विपिन कुमार वर्मा को फोन किया था. उसने अपने भाई को रेम्बा स्टेशन पर तुरंत मिलने आने को कहा था. इसके बाद उसने फोन कट कर दिया था.

 

इसके बाद परिजन और ग्रामीण स्टेशन पहुंचे और उसे काफी ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद सभी घर लौट गए. कुछ देर बाद रेलवे कर्मियों ने ढाबातरी ट्रैक पर पोल संख्या 56/1 के पास क्षत-विक्षत शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी.

 

मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान विक्रम वर्मा के रूप में की. बताया जाता है कि विक्रम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और गांव में राशन दुकान चलाता था. उसकी शादी 14 मार्च को होनी थी. फलदान की रस्म भी पूरी हो चुकी थी.

 

घटना से करीब एक घंटे पहले उसने अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात भी की थी. फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.  पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया.

 

लेकिन परिजनों के आग्रह पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही