Search

 
 
 

गिरिडीह : बुलेट की चपेट में आकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने शव के साथ NH-114 A जाम किया

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर मोड़ के पास शुक्रवार शाम बुलेट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान देवघर के श्रीद्रांगा निवासी कांग्रेस दास (30 वर्षीय) के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग और बुलेट चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आज शनिवार को शव के साथ बेंगाबाद मधुपुर मार्ग एनएच 114 ए को जाम कर दिया. एनएच जाम होने की सूचना पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अक्रोशितों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन सभी जिद पर अड़े रहे. करीब डेढ़ घंटे बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के आश्रितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने की बात पर ग्रामीणों ने जाम हटाया.

मुखिया ने पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की

इधर घटना की सूचना पाकर चपुआडीह पंचायत के मुखिया मोहम्मद शमीम मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. मुखिया ने मृतक के आश्रितों को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की. साथ ही सरकारी स्तर पर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया.

चपुआदीह बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांग्रेस दास शुक्रवार की शाम सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक बुलेट ने उनको धक्का मार दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक घटनास्थल पर ही बुलेट छोड़ फरार हो गया. बताया जाता है कि कांग्रेस दास ने बेंगाबाद के डूमरजोर में अपना घर बनाया था. वह पत्नी के साथ यही आया था. शुक्रवार शाम को पत्नी के साथ वह चपुआदीह बाजार की तरफ गया था. घर लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही