Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Giridih : जमुआ प्रखंड के मानपुर गांव में बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम मानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय प्रभु वर्मा है. मृतक कुशवाहा संघ के जमुआ प्रखंड उपाध्यक्ष भी था. युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाटी के निकट जमुआ-गिरिडीह सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया तथा मुआवजे की मांग की. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की.  ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के लिए बिजली विभाग जिम्मेवार है. 29 अगस्त की सुबह मृतक खेत की ओर जा रहा था. रास्ते में बिजली तार टूटकर गिरा था. बिजली तार में करंट प्रवाहित हो रहा था. बिजली तार की चपेट में आकर युवक की मौत हुई. मौत के लिए बिजली विभाग का लापरवाही रवैया जिम्मेवार है. मामले की जानकारी पाकर जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा समेत कई लोग बाटी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए. सड़क जाम की सूचना पाकर जमुआ पुलिस बाटी पहुंची. बिजली विभाग के सहायक अभियंता शतेंद्र वर्मा और कनीय अभियंता दुर्गेश कुमार बाटी पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. शतेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी को पांच लाख रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी. तत्काल अंतिम संस्कार के लिए पचास हजार रुपए दिए गए. मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा. जिला परिषद् अध्यक्ष मुनिया देवी ने भी बिजली विभाग से मृतक की पत्नी को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है. बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीण सड़क पर से हट गए. जमुआ थाना पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=402740&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली साइकिल रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही