Search

 
 
 

गिरिडीह : वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत

 
Giridih : जिला मुख्यालय और गिरिडीह-धनबाद रोड पर स्थित पर्यटन स्थल वाटर फॉल में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक सत्यम की डूबने से मौत हो गई. घटना दोपहर की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार जिस युवक की मौत हुई है, वो जिले के धनवार का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने वाटर फॉल पहुंचा था. इसी क्रम में सत्यम अपने दो और साथियों के साथ वाटर फॉल में नहाने घुसा. अचानक तीनों नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. हालांकि सत्यम के दो साथी किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि सत्यम की डूबने से मौत हो गई. किसी तरह स्थानीय लोगों ने सत्यम को वाटर फॉल से बाहर निकाला. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद महतोडीह पिकेट की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सत्यम को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. जानकारी मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/scene-of-devastation-in-himachal-seven-people-of-the-same-family-died-due-to-cloudburst-in-sola/">हिमाचल

में तबाही का मंजर, सोलन में बादल फटने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत, कई घर और गाड़ियां बही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही