Search

 
 
 

गिरिडीह : बीमारी से युवक की मौत, कांग्रेस नेता ने की आर्थिक मदद समेत 2 खबरें

 
Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के झारखी गांव निवासी सुलेमान अंसारी के पुत्र सोहेल अंसारी (25 वर्ष)  की बीमारी से मौत हो गई. वह लंबे समय से बीमार था.  इलाज के दौरान अस्पताल में उसने अंतिम सांस ली. सूचना पाकर बगोदर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सलीम अंसारी ने पीड़ित के घर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया. साथ 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी किया. मौके पर राजू अंसारी, अबुल अंसारी, हैदर अली, सादिक अंसारी, अमित यादव आदि मौजूद थे.

सियार के हमले में घायल महिला की रिम्स में मौत

  Birani (Giridih) : बिरनी प्रखंड के चिताखरो गांव के खूबलाल यादव की पत्नी रीता देवी बीते 26 जनवरी को जंगली सियार के हमले में गंभीर  रूप से घायल हो गई थी. परिजन उसे सदर अस्पताल, गिरिडीह ले गए थे. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स, रांची रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. रांची से पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर सोमवार को बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही अधिकारियों से फोन पर बात कर आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपए मुआवजा राशी दिलाने में मदद का भरोसा दिलाया. मौके पर पंचायत सिमित सदस्य प्रतिनिधि राजू मंडल,  मनोज यादव, रामू यादव, इलावदिन अंसारी, राजेश यादव, मोहन महतो, पूरन यादव आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-phensedyl-cough-syrup-worth-rs-54-lakh-seized-in-barwadda/">धनबाद

: बरवाअड्डा में 54 लाख का फेंसेडिल कफ सिरप जब्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही