Search

 
 
 

गिरिडीह: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत , जांच में जुटी पुलिस

जिले के भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय विवेक पांडेय के रूप में हुई है, जो धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी गांव का निवासी था
 

Giridih : जिले के भरकट्टा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिताखारो में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय विवेक पांडेय के रूप में हुई है, जो धनवार थाना क्षेत्र के खैरवानी गांव का निवासी था.मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान एक बाइक पर कोयला लदा हुआ था. टक्कर इतनी तेज थी कि विवेक पांडेय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

 

लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया.

 

बताया जा रहा है कि उनकी शादी महज एक माह पहले, 14 मार्च को बगोदर क्षेत्र में हुई थी, और विवेक अपनी पत्नी से मिलने अपने ससुराल जा रहा था. शादी के कुछ ही दिनों बाद इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं.

 

बताया जा रहा है कि विवेक पांडेय की शादी महज एक माह पहले, 14 मार्च को बगोदर क्षेत्र में हुई थी. वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. इस घटना से परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही