Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह: शादी के दूसरे ही दिन युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह ( Giridih) बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चापुवाड़ीह गांव में शादी के दूसरे ही दिन 10 मई_को युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. चापुवाडीह निवासी शंकर राम के पुत्र संतोष कुमार लोहनी की शादी 9 मई सोमवार को जमुआ चौक निवासी प्रह्लाद राम गुप्ता की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी. विवाह गिरिडीह शहर के भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में हुआ. दूसरे दिन मंगलवार 10 मई को सामाजिक विधि-विधान पूरा होने के बाद पति-पत्नी लगभग बारह बजे रात एक कमरे में सोने चले गए.

  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा

परंतु एक घंटा के बाद ही नव विवाहिता पूजा ने परिजनों को बताया कि उसके पति की मौत हो गई है. खबर सुनते ही घरवालों ने आसपास के लोगों को बुलाया. बेंगाबाद पुलिस को भी सूचना दी गई. पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ssp-residence-fire-brigade-found-control/">धनबाद

: एसएसपी आवास के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू [wpse_comments_template]   ">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-ssp-residence-fire-brigade-found-control/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही