Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

 
Gawan (Giridih) : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में खेरड़ा मोड़ पर बाइक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई. सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार निवासी अनिल राय (35 वर्ष) पिहरा स्थित बहन के घर से बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था. खेरड़ा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अनिल राय गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोट थी. नाजुक स्थिति में उसे कोडरमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया. रांची में इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई. मौत की खबर से घर में मातम छा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही