Search

 
 
 

गिरिडीह : मजूदरी करने सूरत गए तिसरी के युवक की मौत

 
Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के एक और प्रवासी मजदूर की मौत हो गई. मृतक राहुल कुमार (22 वर्ष) गम्हारियाटांड निवासी किशुन तुरी का पुत्र था. वह एक माह पहले मजदूरी करने सूरत सूरत गया था. वहां वह एक केमिकल फैक्ट्री में मजदूरी करता था. परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर घर लौटते समय उसकी मौत हो गई. शुक्रवार को शव पहुंचते ही घर में मातम छा गया. माता-पिता और भाई दहाड़ मारकर रो पड़े. परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. बताया गया कि राहुल कुमार का भाई छोटू कुमार भी सूरत में रहता था. वह एक माह पहले नौकरी की तलाश में सूरत गया था. वहां वह अपने भाई के साथ ही केमिकल फैक्ट्री में काम करने लगा. हालांकि उसका भाई उसी कंपनी की दूसरे ब्रांच में काम करता था. इसी दौरान राहुल के पेट में दर्द की शिकायत हुई. परिजनों के अनुसार, कंपनी के मैनेजर ने उसे पेट दर्द की दवाइयां दी थी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ. उसने इसकी सूचना अपने भाई को दी. इसके बाद दोनों भाई अपने घर के लिए निकल पड़े. ट्रेन से उतरने के बाद दोनों ने घर आने के लिए बस पकड़ी, लेकिन रास्ते में औरंगाबाद में बस में ही राहुल की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-worker-dies-in-hariyajam-colliery-son-gets-job/">धनबाद

: हरियाजाम कोलियरी में मजदूर की मौत, बेटे को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही