Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में जमीन विवाद को लेकर युवक का गला रेता, गंभीर

 

घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Gandeya (Giridih) : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दुल्हडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर गांव के एक युवक की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई. गंभीर रूप से घायल झगरू दास का सदर अस्पताल, गिरिडीह में इलाज चल रहा है. घायल की पत्नी पत्नी सोगिया देवी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह और उसका पति खाना खाकर आराम कर रहे थे. तभी गांव के ही रूपलाल दास व बालेश्वर दास अन्य दो लोगों के साथ पहुंचे और घर में घुसकर उनलोगों ने चाकू से पति का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. खून से लथपथ झगरू दास जमीन पर गिर गया. महिला के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया और घायल झगड़ू दास को गांडेय सीएचसी ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. पत्नी सोगिया देवी ने बताया कि हमलावरों के साथ लंबे से समय से जमीन का विवाद चल रहा है. उनलोगों से पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है. अहिलियापुर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ग्रामीणों से जानकारी ले रही है. दोषी के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-makatpur-youth-commits-suicide-by-hanging-himself-3-news-including/">गिरिडीह

: मकतपुर के युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही