Search

गिरिडीह : गोयनका नर्सिंग होम में घायल युवक का इलाज कराने आए युवकों ने किया तोड़फोड़

Giridih : गिरिडीह के गद्दी मुहल्ला स्थित बसंती देवी गोयनका नर्सिंग होम में 22 फरवरी की देर रात इलाज कराने आए कुछ युवकों ने तोड़फोड़ किया. तोडफोड़ का वजह ये रहा कि एक युवक के चेहरे पर चोट लगी थी. इलाज के लिए उसे कुछ युवक लेकर गोयनका नर्सिंग होम पहुंचे. रात होने के कारण नर्सिंग होम में न कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे और न ही कोई डॉक्टर. स्थिति देखकर युवक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. वार्ड के दरवाजे में लगे शीशे को तोड़ दिया. सीसीटीवी में घटना कैद है. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोयनका नर्सिंग होम में गर्भवती महिलाओं का इलाज और ऑपरेशन किया जाता है. स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी है. बावजूद इसके साथ आए युवकों ने तोड़फोड़ किया. सभी युवक फरार बताए जाते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586727&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : विहिप व बजरंग दल ने लोगों को तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp