Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क हादसा में जिला परिषद सदस्य घायल, गंभीर अवस्था में रेफर

Advertisement
Advertisement

बुलेट बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर 18  सितंबर की शाम दोरहैया के समीप सड़क दुर्घटना में गांडेय प्रखण्ड भाग संख्या -1 के जिला परिषद सदस्य शब्बीर अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गिरीडीह रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांडेय प्रखण्ड के कारोडीह निवासी शब्बीर अंसारी बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान फिटकोरिया पंचायत के दोरहैया में वह अपने बुलेट से अनियंत्रित होकर गिर गए. दुर्घटना में उनके चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची है. दुर्घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज़ अंसारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया. ">https://lagatar.in/municipal-councils-bulldozer-runs-on-encroachment-in-godda/">

 यह भी पढ़ें: गोड्डा में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही