Search

 
 
 

गिरिडीह : जिप सदस्य ने सीओ से मांगी कूड़ा स्टॉक करने की जमीन

 
जगह निर्धारित नहीं रहने से लोग नदी में फेंक देते हैं कूड़ा
Dumri (Giridih): जिप सदस्या सुनीता कुमारी ने 21 जुलाई को अंचल अधिकारी को पत्र सौंपकर कूड़ा स्टॉक करने को स्थाई रूप से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि इसरी उत्तरी, दक्षिणी जामतारा, डुमरी व रांगामाटी क्षेत्र का कूड़ा कचरा फेंकने की स्थाई व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पडता है. लोग जहां-तहां कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं. इससे बाजार की सड़कों पर कूड़ा का ढेर लगा रहता है. लोग नदी बुढ़िया नदी को कचरा फेंकने का स्थल बना दिए हैं. इससे नदी का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है.  जिप सदस्या ने सीओ से मांग की है कि उक्त क्षेत्रों के कूड़ा स्टॉक करने की स्थाई जमीन उपलब्ध कराई जाए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706371&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : दो बाइक की टक्कर में 4 सवार घायल, एक रेफर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही