Search

 
 
 

गिरिडीह : युवक से छिनतई मामले में जिप सदस्य शब्बीर अंसारी हिरासत में

 
Gandey (Giridih)_: देवघर जिले के मधुपुर में एक युवक से छिनतई मामले में पुलिस ने गिरिडीह जिले के गांडेय के जिला परिषद सदस्य शब्बीर अंसारी को हिसरात में लिया है. गांडेय पुलिस उससे पूछताछ कर  रही है. छिनतई की घटना रविवार को मुधपुर थाना क्षेत्र के पटवाबाद में हुई थी. भुक्तभोगी युवक की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मधुपुर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव निवासी मो सद्दाम अंसारी रविवार को कुछ समान खरीदने मधुपुर गया था. रास्ते में मधुपुर के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई थी. घटनास्थल से गुजर रहे सद्दाम को ट्रक का चालक समझकर तीन युवकों ने सद्दाम का पीछा किया और रोककर उससे पूछताछ की. इसी दौरान उनमें से एक युवक ने गांडेय के जिप सदस्य मो. शब्बीर को फोन कर घटना की जानकारी दी. तब शब्बीर ने सद्दाम को तीनों युवकों को कुछ पैसे देकर घर आ जाने की बात कही. इसी क्रम में सद्दाम ने अपने घर पर फोन कर बताया कि मधुपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. यह सुन परिजन मधुपुर थाना पहुंचे, लेकिन वहां सद्दाम नहीं मिला. इसके बाद मधुपुर पुलिस और गांडेय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर सद्दाम को मधुपुर थाना क्षेत्र के फुलची गांव के श्मशान घाट से बरामद किया. पुलिस को देखकर तीनों युवक भाग निकले. सद्दाम ने गांडेय पुलिस को बताया कि जिप सदस्य शब्बीर ने उससे फोन पर उक्त तीनों युवकों को पैसे देने क बात कही थी. इसके बाद गांडेय पुलिस सोमवार को शब्बीर को पकड़कर थाना ले गई है. यह भी पढ़ें : चीफ">https://lagatar.in/jharkhand-chief-secretary-gave-instructions-to-dcs-of-all-districts-to-remove-obstacles-coming-in-way-of-infrastructure-works/">चीफ

सेक्रेट्री ने सभी जिलों के डीसी को दिया निर्देश,  इंफ्रास्ट्रचर के कामों में आ रही बाधा करें दूर
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही