Search

 
 
 

गिरिडीह की लाइफ लाइन उसरी नदी बरसात में भी है सूखी

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- गिरिडीह शहर की लाइफ लाइन उसरी नदी बरसात में भी सूखी है. हर वर्ष श्रावण शुरू होने से पूर्व नदी पानी से भरी रहती थी, लेकिन इस साल यह सूखी है. सावन आने में मात्र एक सप्ताह बाकी है. नदी में नाम मात्र का पानी है. इस नदी को शहर का लाइफ लाइन कहने के पीछे भी वजह है. गिरिडीह शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इस नदी से फायदा है. लोग इस नदी में स्नान करने के साथ-साथ कपड़े धोते हैं, फसलों की सिंचाई करते हैं और जानवरों को नहाते व पानी पिलाते हैं. मार्च से लेकर मध्य जून तक नदी सूखी रहती है. जून के अंत तक इसमें पानी भर जाता है. इस वर्ष मानसून के आगमन के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है. नदी में 25 प्रतिशत पानी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351500&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही