Giridih : गिरिडीह के नए एसपी डॉ विमल कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. वह गिरिडीह के 38वें एसपी हैं. निवर्तमान एसपी दीपक कुमार शर्मा से उन्हें चार्ज सौंपा. इससे पहले डॉ विमल कुमार को गिरिडीह समाहरणालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. बाद में निवर्तमान एसपी और नये एसपी कार्यालय कक्ष पहुंचे, जहां पदभार ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गई. दीपक कुमार शर्मा ने नये एसपी डॉ विमल कुमार को बुके भेंट कर स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए नए एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि जिले में पुलिसिंग का काम काफी अच्छे तरीके से चल रहा है. इसे आगे बढ़ाते हुए जनता को बेहतर सेवा प्रदान करना उनकी प्रथमिकता होगी. नक्सलियों पर नकेल कसना भी उनकी प्राथमिकता होगी. निवर्तमान एसपी दीपक शर्मा ने कहा कि 13 माह के कार्यकाल में गिरिडीह की जनता का उन्हें काफी सहयोग मिला. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-19-candidates-fainted-while-running-during-physical-examination-of-excise-police/">साहिबगंज
: उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान दौड़ में 19 अभ्यर्थी बेहोश [wpse_comments_template]
: उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच परीक्षा के दौरान दौड़ में 19 अभ्यर्थी बेहोश [wpse_comments_template]
Leave a Comment