Search

गिरिडीह की महिला क्रिकेट टीम ने पश्चिम सिंहभूम को 217 रनों से रौंदा

Giridih : झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चाईबासा में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वीमेन्स टूर्नामेंट के पहले मैच में गिरिडीह की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत हासिल की. 40 ओवरों के टूर्नामेंट में गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयांशी-155 रन, कुमारी खुशी-68 और प्रीति मंडल की 31 रनों के बदौलत 322 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं 322 रनों का पीछा करते हुए पश्चिम सिंहभूम की पूरी टीम 105 रनों पर ही सिमट गई. गिरिडीह टीम ने 217 रनों से जीत लिया. गिरिडीह टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्नेहा यदुवंशी, रानी कुमारी, अंकिता चौरसिया तथा नैना कुमारी ने 2-2 विकेट झटके. श्रेयांशी को 1 विकेट मिली. टूर्नामेंट की मैन ऑफ द मैच गिरिडीह टीम की श्रेयांशी को चुना गया. गिरिडीह जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने शानदार जीत दर्ज कराने पर  टीम को बधाई दी है. टूर्नामेंट का अभी लीग राउंड चल रहा है. 10 फरवरी को मैच का पहला दिन था. 11 फरवरी और 13 फरवरी को भी लीग मैच खेला जाएगा. लीग क्वालीफाई करने वाली टीम सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेलेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550081&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 12 फरवरी को तेजस्वी यादव का रांची दौरा, कार्यक्रम में लेंगे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp