Search

 
 
 

गिरिहीह पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा, धनबाद से बनारस मंडी भेजने की थी तैयारी

 
Ranchi/ Giridih : धनबाद से आ रहा अवैध कोयला लदा ट्रक गिरिडीह में पकड़ा गया. डीआईजी सुनील भास्कर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने रविवार को जीटी रोड पर स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेएच 10 बीएच 3273 नंबर की ट्रक धनबाद से अवैध कोयला लोड कर बनारस की मंडी जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलगो टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ट्रक चालक भागने लगा. इसके बाद पुलिस टीम की मदद से ट्रक को रोका गया. पुलिस ने ट्रक चालक से कोयला के कागजात की मांग की तो चालक सही कागज नहीं दिखा पाया. जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही