Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिनाथ सिंह ने चिकित्सीय परामर्श शिविर का किया उद्घाटन, 250 रोगियों का मुफ्त इलाज

Garhwa : रंका अनुमंडल में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर एवं सिपाका के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सीय परामर्श नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, रंका के समाजसेवी विजेंद्र चौधरी, परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के निदेशक निशांत कुमार और सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉक्टर ज्वाला सिंह ने संयुक्त रूप से किया. निशुल्क शिविर में 250 रोगियों का इलाज किया गया और मुफ्त में दवाइयां दी गई.

बेहतर मेडिकल सुविधा देना लक्ष्य- डॉ. निशांत कुमार

गिरिनाथ सिंह ने कहा परमेश्वरी मेडिकल सेंटर राज्य के जाने-माने सेंटरों में अपना स्थान रखता है. जानकारी के अभाव में लोग इस सेंटर में जा नहीं पाते हैं. रांची जैसे शहर में जाते-जाते मरीजों की जान तक चली जाती है. वहीं सेंटर के निदेशक डॉ निशांत कुमार ने कहा कि लेप्रोस्कोपिक तरीके से हमारे संस्थान में विभिन्न रोगों की जांच की जाती है. साथ ही साथ उनका ऑपरेशन किया जाता है‌. हमारा उद्देश्य है क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान कर यहां के लोगों को निरोग किया जा सके. मौके पर सेवानिवृत्त गढ़वा के जाने-माने चिकित्सक ज्वाला प्रसाद सिंह ने कहा कि हमने गढ़वा के दर्द को देखा है. इस कारण चाहते हैं रंका जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल हो. जिसके तहत हमने सेवानिवृत्ति के बाद गढ़वा में ही परमेश्वरी मेडिकल सेंटर खोलकर यहां के लोगों को सेवा करने का निर्णय लिया. जिसके आलोक में आज गढ़वा वासियों को बेहतर सुविधा देने में हम अपने आप को खुशनसीब समझ रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ggg-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें:10वीं">https://lagatar.in/10th-national-race-walking-competition-14-15-february-6-players-from-jharkhand-are-participating/">10वीं

राष्ट्रीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 14-15 फरवरी, झारखंड के 6 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर अखिलेश कुमार चौधरी, विवेक कुमार चौधरी, नंद कुमार चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, सिपाका आईसीयू के प्रबंधक मनमोहन मिश्रा तथा परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के प्रबंधक संतोष कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग और रोगी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tatanagar-rpf-arrested-3-accused-of-theft-from-rourkela-station/">जमशेदपुर

: राउरकेला स्टेशन से चोरी के 3 आरोपियों को टाटानगर आरपीएफ ने दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही