Search

 
 
 

भाजपा छोड़ राजद में शामिल हुए गिरिनाथ सिंह, चतरा से लड़ सकते हैं चुनाव

 
Ranchi : भाजपा छोड़कर गिरिनाथ सिंह एक बार फिर राजद में लौट गये हैं. पटना स्थित राजद कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया. माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है. 30 मार्च को गिरिनाथ सिंह ने लालू यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की थी. इसके बाद से चर्चा थी कि वो राजद में वापसी करेंगे. चर्चा यह भी है कि राजद उन्हें चतरा लोकसभा से चुनाव लड़ा सकती है.

पांच साल पहले शामिल हुए थे भाजपा में

गिरिनाथ सिंह गढ़वा से चार बार विधायक रह चुके हैं. झारखंड राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा नेताओं से संपर्क रखने की खबरों और उसका खंडन नहीं करने पर राजद ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. जिसके बाद गिरिनाथ ने 25 मार्च 2019 को राजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे. निर्मला सीतारमण ने गिरिनाथ सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही