Search

 
 
 

लोहरदगा में लड़की की बेहरमी से हत्या, डोभा से शव बरामद

 
Lohardaga: जिला में लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. लड़की के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है. यह मामला जिले के कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव की है. बुधवार को लड़की का शव एक डोभा में मिला है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें - बिना">https://lagatar.in/computer-education-being-given-to-children-in-schools-without-syllabus/">बिना

सिलेबस स्कूलों में बच्चों को दी जा रही कंप्यूटर शिक्षा

रात में अचानक गायब हो गई थी लड़की

जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने माता-पिता के साथ मंगलवार की रात सो रही थी. रात में अचानक वह लापता हो गई. सुबह जब माता-पिता जागे तो लड़की का कोई पता नहीं चला. काफी खोजबीन के बाद उसका शव एक डोभा में मिला. चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था. पास के खेत में चाकू और खून के धब्बे भी मिले. इससे साफ पता चल रहा था कि लड़की की हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें -संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-affairs-minister-kiren-rijiju-gave-information-parliament-session-will-run-from-june-24-to-july-3/">संसदीय

कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने दी जानकारी, संसद सत्र 24 जून से तीन जुलाई तक चलेगा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही