Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार वॉशिंग के लिए बनाए गए पानी के हौद में डूबने से बच्ची की मौत

Advertisement
Advertisement
  • रांची के बरियातू स्थित श्री रामकृष्ण एनक्लेव अपार्टमेंट में हुई घटना
Ranchi : कार वॉशिंग के लिए बनाए गए पानी के हौद में डूबने से बच्ची की मौत हो गई. यह घटना बरियातू थाना क्षेत्र के श्री रामकृष्ण एनक्लेव अपार्टमेंट में हुई है. बच्ची को बचाने के प्रयास में उसकी मां भी घायल हो गयी. बताया जाता है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीके सिंह अपार्टमेंट में तीन माह पहले ही शिफ्ट हुए थे. गुरुवार रात को पीके सिंह की बच्ची हौद के पानी में डूब गयी थी, लेकिन पुलिस को शनिवार को इसकी जानकारी मिली है. घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. बच्ची की मौत के बाद परिजन ने उसे रिम्स ले गये. पर न शव का पोस्टमार्टम करवाया, न ही बरियातू पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी.

साइकिल चला रही थी बच्ची, हौद में गिर गयी

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट नंबर 302 में रहने वाले पीके सिंह की आठ वर्षीय बच्ची अपार्टमेंट के पिछले वाले हिस्से में साइकिल चला रही थी. जिस स्थान पर बच्ची साइकिल चला रही थी, वहां काफी ढलान है. बच्ची जब ढलान से नीचे आने लगी, तो साइकिल का ब्रेक नहीं लगा पायी. इस कारण तेज गति से वह हौद की दीवार से जा टकराई और पानी भरे हौद के अंदर गिर गई.

बचाने मां भी हौदे में कूदी, खुद डूबने लगी

बच्चे की मां भी कुछ ही दूरी पर खड़ी थी. यह देखकर वह दौड़ी-दौड़ी आई और अपनी बेटी को बचाने के लिए वह भी हौद में कूद गई. वह भी डूबने लगी. शोर मचाने पर अपार्टमेंट के गार्ड और कुछ दूसरे लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और सबसे पहले महिला को बाहर निकाला, उसके बाद बच्ची को. बच्ची को रिम्स ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ें – भारी">https://lagatar.in/joint-general-secretary-of-hatia-union-met-heavy-industries-minister-demanded-to-save-hec/">भारी

उद्योग मंत्री से मिले हटिया यूनियन के संयुक्त महामंत्री, HEC बचाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही