Search

 
 
 

चक्रधरपुर में वज्रपात से युवती की मौत

 

Shambhu Kumar

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड की ईटीहासा पंचायत में बुधवार की शाम वज्रपात से एक युवती की मौत हो गई. बताया जाता है कि करला गांव निवासी राजमुनी सोय शाम को खेत गई हुई थी, इसी दौरान हल्की बारिश के बीच वज्रपात हो गया. खेत में मौजूद युवती वज्रपात की चपेट में आ गई. इसके बाद परिजन उसे लेकर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत ने घोषित कर दिया.

देर शाम हो जाने के कारण युवती का पोस्टर्माटम अनुमंडल अस्पताल में नहीं हो सका.घटना की सूचना पाकर इटीहासा पंचायत के ग्रामीण अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही