Search

 
 
 

हजारीबाग: एनटीपीसी केरेडारी में बालिका सशक्तिकरण अभियान शुरू

 
Hazaribagh: नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनटीपीसी ने शुक्रवार को बसरिया अपग्रेडेड हाईस्कूल केरेडारी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया. यह ग्रीष्मकालीन शिविर 8 जून से प्रारंभ होकर 8 जुलाई तक चलेगा. इसमें कुल 40 बालिकाएं भाग लेंगी. चार सप्ताह तक चलने वाले बालिका सशक्तिकरण मिशन के लिए बच्चों को ड्रेस, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामानों की किट प्रदान की गयी. कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने एनटीपीसी की सीएसआर गतिविधियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे प्रयास हमारे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इन गतिविधियों से न केवल बालिकाओं को शिक्षा और सशक्तिकरण के नए अवसर मिलते हैं, बल्कि हमारे समाज में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं. इसे भी पढ़े़ं - रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-challengers-beat-supergiants/">रॉकमैन

प्रीमियर लीगः चैलेंजर्स ने सुपरजॉयंट्स को हराया

बच्चों के सपनों को उड़ान भरने देंः शिव प्रसाद

केरेडारी परियोजना के प्रमुख शिव प्रसाद ने एनटीपीसी द्वारा आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस शिविर में बालिकाओं को विभिन्न सत्रों में शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा. प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी का गर्ल एम्पावरमेंट मिशन क्षेत्र की बालिकाओं को नई दिशाओं में मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का प्रयास है. हमारा उद्देश्य है कि ये बालिकाएं आत्मविश्वास से भरपूर होकर अपने सपनों को साकार कर सकें. उन्होंने बालिकाओं के माता-पिता से कहा कि बच्चों के सपनों को उड़ान भरने दें और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें. इस अभियान का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है. इसमें बालिकाओं को विभिन्न कौशलों में पारंगत करने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण सत्र भी शामिल हैं. इस प्रकार के कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी. इस अवसर पर महाप्रबंधक (चट्टी बरियातु) नवीन गुप्ता एवं अध्यक्षा-संस्कृति महिला समिति दुर्गेश, उप अध्यक्षा राखी गुप्ता उपस्थित थी. इस अवसर पर अपर-महाप्रबंधक एसपी गुप्ता एवं रोहित पाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-increased-demand-for-cap-glasses-and-umbrella/">रांची

: टोपी-चश्मे और छतरी की बढ़ी मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही