Search

 
 
 

लातेहार: खेलने के दौरान छत से गिरी बच्ची, रिम्स रेफर

 
Latehar: खेलने के दौरान छत से गिरकर चार वर्षीय बच्ची सलेहा परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार हेरहंज प्रखंड अंतर्गत चिरू पंचायत के बड़का रोहन निवासी मो. इमरोज की चार वर्षीय पुत्री सलेहा परवीन अपने घर के छत पर खेल रही थी. खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर बच्ची छत से नीचे गिर गई. जिससे बच्ची घायल हो गई. परिजनों ने आनन फानन में घायल बच्ची को बालूमाथ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई. प्राथमिक उपचार के उपरांत बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक रिम्स रांची रेफर कर दिया. डॉ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्ची का सर में गहरी चोट लगी है. स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - पोरबंदर">https://lagatar.in/drugs-worth-two-and-a-half-thousand-crores-seized-from-porbandar-wire-linked-to-pakistans-isi/">पोरबंदर

से पकड़ी गयी ढाई हजार करोड़ की ड्रग्स, तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही