Search

 
 
 

गढ़वा के बंशीधर में युवती को मार कर फेंक दिया, पहचान नहीं

 
Garhwa : गढ़वा जिले के बंशीधर नगर प्रखंड की चितविश्राम पंचायत अंतर्गत गोराडीह ग्राम स्थित खेत में फेंका गया अज्ञात युवती का शव नग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार, पुअनि विक्की कुमार, एसआई श्रीकांत पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. इसे भी पढ़ें – भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoist-sub-zonal-and-area-commander-surrendered/">भाकपा

माओवादी सब जोनल और एरिया कमांडर ने किया सरेंडर

शव पूरी तरह से सड़ा हुआ था

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि महिला का शव पूरी तरह से सड़ा हुआ था. अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया बाहर मारकर यहां पर शव को फेंका गया है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई. मौके पर पंचायत के मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी, कलीम अंसारी, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – सवाल">https://lagatar.in/why-is-an-attempt-being-made-to-intimidate-the-civil-society-who-asked-the-question/">सवाल

पूछने वाले ”सिविल सोसाइटी” को डराने की कोशिश क्यों की जा रही है!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही