Search

 
 
 

रांची: घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

 
Ranchi: तीस वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना मांडर थाना क्षेत्र की है. मांडर बजारटांड़ निवासी एनामल अंसारी पर इस मामले को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन के अनुसार दुष्कर्म की घटना दस नवंबर की है. उस दिन युवती करीब 12 बजे अपने घर के आसपास घूम रही थी. पीड़िता के परिवार के लोग बाहर गये हुए थे. वह घर पर अकेली थी. इसी दौरान वहां एनामुल पहुंचा और युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. युवती के परिजन वापस लौटने पर पीड़िता ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी दी. उसके बाद आरोपी के विरुद्ध मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. बताया जाता है कि वह पूर्व में विभिन्न मामलों में कई बार जेल जा चुका है. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-ncp-sharad-group-leader-anil-deshmukh-attacked-admitted-to-hospital-bjp-said-election-stunt/">महाराष्ट्र

: एनसीपी शरद गुट के नेता अनिल देशमुख पर हमला, अस्पताल में भर्ती, भाजपा ने कहा, चुनावी स्टंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही