Search

 
 
 

शेखपुरा: बच्ची की गोली मारकर हत्या

 
Sheikhpura: आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के कुसुंबा की है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. बताया जाता है कि पीड़िता के पिता रामाशीष यादव साल 2023 से हत्या के जुर्म में जेल में हैं. वहीं इस घटना के पीछे पिता की गांव के किसी व्यक्ति के साथ पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब सब लोग सो रहे थे, तब बच्ची की हत्या हुई है. इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति मासूम के सिर में गोली मारकर भाग निकला. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बच्ची के पास पहुंचे, तो उन्हें खून से लथपथ अपनी बच्ची मिली. शेखपुरा के एसपी बलराम कुमार चौधरी ने बताया कि हमने गोली लगी हुई लाश पाई थी. बच्ची की कनपटी पर गोली मारी गई है. पुलिस ने घरवालों के बयान के आधार पर नामित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. फोरेंसिक की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल करके कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं. हादसे की जगह पर डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई थी. वहीं सुधा के चाचा दीपू यादव ने कुंदन यादव, सुलो यादव, शिव बालक यादव, चंदन कुमार, राजकुमार और चंदन यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. चाचा ने बताया कि दीपू के भाई की हत्या के जुर्म में मेरा भाई दीपू यादव फंसा था. इसे भी पढ़ें - Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-even-after-two-months-police-could-not-solve-the-mystery-of-ritesh-murder-case/">Chakradharpur

: दो महीने बाद भी रितेश हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही