Search

कटिहार: घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या

Katihar: घर में सोयी युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान बीस वर्षीय युवती अंजली कुमारी के रूप में हुई है. घटना गुरुवार की देर रात पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या-9 में हुई. जहां उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड आमोद ने सोयी अवस्था में अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों का कहना है कि मृतका अपने घर के बरामदे पर सोई हुई थी. इसी दौरान आमोद आंगन में घुसकर गोली मारकर फरार हो गया. बताया जाता है कि मृतका का पूर्व के पॉक्सो एक्ट के मामले में शुक्रवार को न्यायालय में गवाही देने जाना था. उसकी गवाही पर आमोद को सजा होनी थी. लेकिन गुरुवार की देर रात ही उसे गोली मार दी गई.

अंजली प्रेमी आमोद से शादी करना चाहती थी

जानकारी के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. मृतका की मां ने बताया कि अंजलि और आमोद के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अंजली प्रेमी आमोद से शादी करना चाहती थी. शादी का झांसा देकर उसने मृतका के साथ संबंध बनाया और उसका वीडियो बनाया था. अंजली जब शादी का दबाव बनायी तो आमोद शादी करने से इनकार कर गया और उसे बदनाम करने के लिए फोटो और वीडियो वायरल कर दिया था. इसे लेकर अंजलि ने आमोद पर पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराया था. जिसमें उसे जेल भी हुई थी. ग्रामीणों का कहना है कि बेल पर निकलने के बाद से ही वह अंजली से बदला लेना चाहता था. इसी वजह से आमोद ने उसे मार दिया. वहीं पुलिस आमोद की तलाश में छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/sc-said-did-not-cancel-neet-ug-exam-as-no-violation-of-integrity-was-found/">SC

ने कहा, नीट-यूजी परीक्षा रद्द नहीं की, क्योंकि शुचिता का उल्लंघन नहीं मिला, एनटीए को ढुलमुल रवैया बंद करने को कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp