Search

 
 
 

जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची छात्राएं, कहा- आंगनबाड़ी सेविका मांगनी है घूस

 
Medininagar : डीसी शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया. जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में रामगढ़ प्रखंड से आये छात्राओं ने आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत लेने की शिकायत डीसी से की. पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुडी के ग्रामीणों ने डीसी से अपने क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिल कुमार यादव की शिकायत की. कहा कि डीलर यादव एक ही व्यक्ति का दो-दो राशन कार्ड बनाकर एवं मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन गबन कर रहा है. इसी तरह चैनपुर थाना क्षेत्र के मुख्तार हुसैन ने डीसी से वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगाई. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की बेबी कुमारी ने डीसी से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार लगाई. इसी तरह मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के मुनारिक राम ने डीसी से अपने जमीन का सीमांकन कराने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-big-blow-to-lalu-yadav-cbi-gets-approval-from-home-ministry-to-prosecute/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही