Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सतर्क रहें छात्राएं : नम्रता चड्ढा

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से दक्षता संवर्धन एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राएं शामिल हुईं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने कहा कि देश की उन्नति के लिए दक्षता सबसे महत्वपूर्ण है. दक्षता बढ़ गई तो महिला सशक्तिकरण स्वत: हो जाएगा. इसलिए आत्मनिर्भर भारत के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए. इस तरह के दक्षता संवर्धन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए. इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज सेविका डॉ. नम्रता चड्डा ने विभिन्न सामाजिक संदर्भों में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सतर्क रहने की सलाह दी.

पुरुषों की बराबरी करने की होड़ से दूर रहें

श्रीमती चड्डा ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी करने की होड़ न करके अपनी विविधता के अनुरूप कार्य करना चाहिए. सेल के नोडल अधिकारी एवं संकायाध्यक्ष प्रो. तपन कुमार बसंतिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए उद्देश्यों की प्राप्ति की ओर सबका ध्यान आकृष्ट किया. विशेषज्ञों डॉ. देवब्रत सिंह, डॉ अदिति शर्मा, डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, मानसिक और प्रशासनिक पक्षों पर छात्राओं को जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन अनामिका सिंह एवं अंतरा मुखर्जी तथा विभाग के सह आचार्य डॉ. विमल किशोर ने किया. इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. एम.के.दास, एंजेल नाग, डॉ.शिल्पी राज, डॉ. एम रामकृष्णा रेड्डी, सुमंता हलदर तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव, ओएसडी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – 150">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-will-file-certificate-case-against-150-people-list-released/">150

लोगों पर सर्टिफिकेट केस करेगा रांची नगर निगम, सूची जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही