Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली से लौटने के बाद लातेहार में छात्राओं को किया गया सम्मानित

Latehar: दिल्ली से लातेहार लौटने के बाद पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय, मनिका की छात्राओं को सम्मानित किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. बता दें कि पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मनिका की पांच छात्राएं रक्षा बंधन के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखियां बांधने के लिए चयनित की गयी थी. छात्रायें विद्यालय की शिक्षिका गीता कुमारी के संरक्षण में दिल्ली गयी थी. छात्राएं रक्षा बंधन के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति को रांखियां बांधी और उन्हें झारखंड के सोहराय कला से संबंधित पेंटिंग सौंपी थी. राष्ट्रपति भवन में छात्राओं ने राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई थी. छात्राओं को ग्रुप फोटो भी उपलब्ध कराया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कुमार ने छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और छात्राओं से उनके अनुभव जाने. उन्होने छात्राओं को इस सुनहने पल को हमेशा याद कर आगे बढ़ने की सलाह दी. कहा कि ऐसे अवसर बहुत ही कम लोगों को मिलता है. इससे हमेशा प्रोत्साहित होना चाहिए. मौके पर प्रभाग प्रभारी सह एपीओ रोज मिंज व विद्यालय के लेखापाल उमेश भारतेंद्रम मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - 63">https://lagatar.in/police-headquarters-released-seniority-list-of-63-reader-level-policemen/">63

रीडर स्तर के पुलिसकर्मियों की पुलिस मुख्यालय ने जारी की वरीयता सूची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही