Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सनकी युवक के हरकत से युवती परेशान, वीडियो कॉल पर देता है गला काट लेने की धमकी

Ranchi: सनकी युवक की हरकत से एक युवती परेशान है. युवक लड़की को वीडियो कॉल पर गला काट लेने की धमकी देता है. यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है. जहां की रहने वाली एक युवती एक सनकी युवक से परेशान है. आए दिन युवक वीडियो कॉल के जरिए युवती को धमकी दिया करता है. परेशान होकर जब युवती ने युवक के परिजनों से उसकी शिकायत की तो उसने आत्महत्या कर सारा इल्जाम युवती पर डाल देने की धमकी दे डाली. इतना ही नहीं युवक ने लड़की को धमकाने के लिए वीडियो कॉल किया और कॉल के दौरान ही अपना गला ब्लेड से काट लेने की धमकी देने लगा. युवती ने बताया कि कई बार रास्ते में उसे रोककर सनकी युवक उसके साथ मारपीट भी करता है. यह युवक कोई और नहीं बल्कि उसका पड़ोसी है. हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें -मेडिकल">https://lagatar.in/mp-nishikant-dubey-gets-relief-from-high-court-in-the-case-of-purchase-of-property-of-medical-trust/">मेडिकल

ट्रस्ट की संपत्ति खरीद मामले में हाईकोर्ट से सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही