Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिलाई के नाम से घर से निकली युवती हुई गायब, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Chandwa :  चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के बेलवाही गांव की रहने वाली जलसा बीबी ने अपने गुमशुदा पुत्री की सकुशल बरामदगी का गुहार लगाई है. चंदवा थाना में गुमशुदगी से संबंधित आवेदन दिया है. आवदेन में बताया है कि मेरी लड़की सिलाई के नाम से पांच मई को घर से लगभग दस बजे दिन में निकली थी, तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है. घरवाले अपने सभी परिचित के यहां खोजबीन किए पर कहीं उसका पता नहीं चल पाया. लड़की की मां ने मेरी बेटी को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है. लड़की के विषय में बताया गया है कि वह मैट्रिक की परीक्षा लिख चुकी है. घर से निकलते समय अपना फोन लेते गई है, पर फोन स्वीच बता रहा है. लड़की का रंग सांवला, लंबाई पांच फीट, चेहरा लंंबा, कान में बाली, हरे रंग की सलवार सूट तथा चाकलेट कलर की दुपट्टा रखी है. उसके लापता होने के बाद से घरवाले बहुत परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही