Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली: हुसैनाबाद में पुल के नीचे मिला युवती का शव

Vaishali: पुल के नीचे एक युवती का शव मिला. घटना रविवार की राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत की है. जहां हुसैनाबाद गांव के चिलौनी धार में पुल के नीचे एक युवती का शव मिला. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई. बताया जाता है कि हरिपुर पंचायत के हुसैनाबाद गांव के पास चिलौनी धार में सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने एक शव को पानी में देखा. सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस पहुंची और शव को लोगों के सहयोग से पानी से निकाली. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि एक युवती का शव मिला है. युवती के गले में गमछा से पत्थर बंधा था. प्रथम दृष्टया में युवती की हत्या कर शव को पानी में फेंकने का लग रहा है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं की जा सकी है. आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें - मुंबई:">https://lagatar.in/mumbai-ncp-leader-baba-siddiqui-murdered-rahul-gandhi-said-law-and-order-has-ended-in-maharashtra/">मुंबई:

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, राहुल गांधी ने कहा- महाराष्ट्र में लॉ एंड आर्डर समाप्त हो गया है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही