Search

 
 
 

मेदिनीनगर बालिका गृह कांड: बाबूलाल मरांडी ने मांगी न्यायिक जांच

 
Ranchi: मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों के शोषण की घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बाल संरक्षण आयोग और प्रशासनिक तंत्र की भूमिका को निंदनीय बताते हुए इस मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मरांडी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी सदस्य द्वारा बालिका गृह में रह रही बच्चियों की तस्वीर खींचना और उन्हें गलत कार्यों के लिए दबाव डालना अत्यंत गंभीर और शर्मनाक है. बाबूलाल ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक तंत्र की विफलता और अधिकारियों की संवेदनहीनता को उजागर करती है. कहा कि जिन अधिकारियों पर बच्चियों की सुरक्षा और न्याय का दायित्व है, वही ऐसी घृणित हरकतों में लिप्त पाए गए हैं. मरांडी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/division-of-departments-in-hemant-cabinet-radhakrishna-got-finance-and-irfan-got-health-department/">हेमंत

मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण को वित्त, इरफान को स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रियों को मिला ये विभाग…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही