Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी ने खोला कोचिंग सेंटर, 10वीं तक के बच्‍चों को म‍ि‍लेगी बेहतर श‍िक्षा

Palamu : कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी ने पलामू जिले के पांकी के तेतराई पंचायत में एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर खोला. ज‍िसका उद्घाटन सोमवार को संस्थान के कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने फीता काटकर किया. कोषाध्यक्ष उषा कुमारी ने बताया कि इस कोचिंग संस्थान में जीरो से दसवीं क्लास तक के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराई गई है. उन्होंने बताया कि इस संस्थान में गरीब बच्चों के लिए भी कम फीस देकर पढ़ने की व्यवस्था की गई है, ताकि गरीब बच्चे पढ़कर आगे बढ़ सकें. उन्होंने बताया कि इस संस्थान में बच्चियों की पढ़ाई के लिए अलग व्यवस्था की गई है. उक्त संस्था मुख्य रूप से बाल विवाह रोक, हत्या एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती आ रही है. साथ ही संस्था प्रतिवर्ष लाचार एवं असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराती है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-announces-accepts-to-die-but-will-not-go-with-bjp/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, मर जाना कबूल, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही